
Bihar: मुंगेर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, 6 आरोपियों में 5 गिरफ्तार
AajTak
मुंगेर से एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पास की एक जगह किसी काम से गई थी. इस दौरान छह लोग उसके पास आए और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे किडनैप कर एक सुनसान जगह पर ले गए.
बिहार के मुंगेर से एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि 6 आरोपियों ने उसके साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि वो आरोपियों के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर भागी. शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इसके अलावा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पास की एक जगह किसी काम से गई थी. इस दौरान छह लोग उसके पास आए और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे किडनैप कर एक सुनसान जगह पर ले गए. वहीं मेरे साथ उन्होंने दरिंदगी की.
आदिवासी महिला के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप
इस मामले पर डीएसपी राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार देर शाम एक आदिवासी महिला ने हवेली खड़गपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
पुलिस ने 6 में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से हम लोगों ने एक टीम बनाकर उक्त गांव में छापेमारी कर नामजद छह आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











