
Bihar: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 7 घायल
AajTak
बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत गई. सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा कि एक ही गांव के 11 लोग पूर्णिया जिले के सिविल कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ऑटो और बस की टक्कर हो गई. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, मामला पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र का है. यहां एक ही गांव के 11 लोग ऑटो से धमदाहा के बिशनपुर से पूर्णिया सिविल कोर्ट में किसी मामले में गवाही देने जा रहे थे. परोरा में इथनॉल फैक्ट्री के नजदीक सामने से आ रही बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया. उसके परखच्चे उड़ गए.
घायलों को अस्पताल भेजा गया
हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बस चालक हादसे के बाद फरार- पुलिस
इस मामले में एसएचओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी बस चालक फरार है. पुलिस जल्द बस के मालिक का पता लगाकर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाएगी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










