
Bihar: 'तुम्हारे परिवार पर भयंकर संकट आया है', तांत्रिक ने झाड़-फूंक कराने आई महिला से किया रेप
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. यहां बेटे के इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के घर आना शुरू कर दिया. इस बीच तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके परिवार पर भयंकर संकट आया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. यहां बेटे के इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के घर आना शुरू कर दिया. इस बीच तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके परिवार पर भयंकर संकट आया है. बेटे की मौत हो जाएगी, इसके 40 दिन बाद पति भी मर जाएगा. तांत्रिक की बातों से महिला और पति बुरी तरह डर गए. तंत्र मंत्र के सहारे इस संकट से उबारने के लिए तांत्रिक ने महिला को नशीली दवा के सेवन से बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया. इस घटना के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रतीकात्मक फोटो मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र का ये मामला है. यहां की रहने वाली एक महिला का बेटा बीमार था. वह बीमार बेटे को दिखाने के लिए तांत्रिक रक्सा गांव निवासी अब्दुल हाफिज के पास ले गई. अब्दुल हाफिज राजमिस्त्री का काम भी करता है. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अब्दुल हाफिज ने कहा कि बेटे का इलाज उसके घर पर ही होगा. महिला तांत्रिक को घर बुलाने के लिए तैयार हो गई. महिला ने बताया कि बेटे का इलाज करने के लिए अब्दुल हाफिज उसके घर आया. पहले तो उसने इधर-उधर की बातें कीं और फिर कहने लगा कि तुम्हारे परिवार पर तो भयंकर संकट आया है. तुम्हारा बेटा मर जाएगा और पति की भी 40 दिन में मौत हो जाएगी. यह सुनकर महिला और उसका पति डर गए. महिला ने उससे पूछा इस संकट से उबरने का क्या उपाय है. आरोपी ने कहा कि रात में तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा, तभी यह संकट दूर होगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










