
Bigg Boss 19: भाेजपुरी एक्ट्रेस, सिंगर... सामने आई कंफर्म लिस्ट, माइक टायसन भी हो सकते हैं शामिल
AajTak
बिग बॉस 19 जल्द शुरू होने वाला है जिसमें सलमान खान मेजबानी करेंगे. इस बार शो में कई बॉलीवुड और टीवी सितारे जैसे कनिका सदानंद, अमाल मलिक, नतालिया जानोस्जेक, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल शामिल होंगे. कुल 17 कंटेस्टेंट्स को चुना जा चुका है जिनमें सिंगर, कॉमेडियन और वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हैं.
टीवी का सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 19 के साथ जल्द आ रहा है. ऐसे में फैंस और बिग बॉस लवर्स के बीच इस बार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज है. 24 अगस्त से सलमान खान अपने शो के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. इस बीच शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है.
कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहनाज गिल के बाद शहबाज बदेशा, अभिषेक बजाज, बशीर अली, कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने वाले हैं. अब और नए नामों की लिस्ट सामने आई है, जो सलमान खान के शो में एंट्री कर सकते हैं. अभी तक 17 कंटेस्टेंट्स को चुना जा चुका है, इनमें सिंगर, कॉमेडियन और वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. 'बिग बॉस 19' के पहले एपिसोड में ही आपको कई सरप्राइज और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. फिलहाल नए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर नजर डालिए.
कनिका सदानंद - एक्ट्रेस
फिल्म 'बेटा', 'गुमराह', 'खिलाड़ी' में काम कर चुकी कनिका सदानंद, बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 110 पिक्चरों में काम किया है. इसके अलावा उन्हें टीवी सीरियल 'स्वाभिमान', 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में भी देखा जा चुका है. बीते काफी वक्त से कनिका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं. कनिका की दो बार शादी हुई थी. अब वो सिंगल मदर हैं. एक्टर होने के साथ-साथ कनिका सदानंद एक बिजनेसवुमन भी हैं. सिंगर कुमार सानू संग उनका नाम भी जुड़ चुका है. अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कनिका, 'बिग बॉस 19' की सीनियर मेंबर होंगी.
अमाल मलिक - सिंगर और कंपोजर
सिंगर अरमान मलिक के भाई और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. कुछ वक्त से अमाल अपने डिप्रेशन और परिवार की दिक्कतों के चलते सुर्खियों में हैं. अमाल, सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक के भतीजे हैं और डब्बू मलिक के बेटे हैं. सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और 'हीरो' में काम कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले अमाल के अपने भाई अरमान मलिक और पिता डब्बू मलिक से रिश्ते खराब होने की खबर आई थी. हो सकता है कि बिग बॉस 19 में सिंगर अपनी जिंदगी के बारे में खुलासे करें. नतालिया जानोस्जेक - पोलैंड की एक्ट्रेस

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










