
Bigg Boss 16: Sumbul को खतरे में देख डरे पापा? पहले कहा शो से निकालो, अब बेटी के लिए मांगे वोट
AajTak
इस हफ्ते सुंबुल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं. सुंबुल पर शो से बाहर निकलने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सुंबुल के पिता ने अब अपनी बेटी के लिए वोट मांगे हैं, लेकिन फैंस को सुंबुल के पिता का वोट मांगना काफी शॉकिंग लग रहा है. इसकी क्या वजह है आइए जानते हैं.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के पिता अपनी बेटी से ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. सुंबुल ने जब से बिग बॉस में एंट्री ली है, तभी से एक्ट्रेस के पिता अपने विवादित बयानों लेकर सुर्खियों में हैं. सुंबुल पिता ने अब दर्शकों से अपील की है कि वो उनकी बेटी को वोट करके जिताएं.
सुंबुल के पिता की दर्शकों से अपील
इस हफ्ते सुंबुल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं. सुंबुल पर शो से बाहर निकलने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में सुंबुल के पिता ने अब अपनी बेटी के लिए वोट मांगे हैं, लेकिन फैंस को सुंबुल के पिता का वोट मांगना काफी शॉकिंग लग रहा है. इसकी वजह ये है कि कुछ समय पहले आज तक से बात करते हुए सुंबुल के पिता ने दर्शकों से अपील की थी कि वो उनकी बेटी को वोट ना करें, क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी शो से बाहर निकल जाए. लेकिन अब सुंबुल के नॉमिनेशन के घेरे में आते ही उनके पिता ने दर्शकों से वोट मांगने हैं, जो फैंस को काफी शॉकिंग लग रहा है.
सुंबुल के पिता ने क्या कहा?
सुंबल के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके पिता का एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में सुंबुल के पिता कह रहे हैं- सुंबुल के सारे फैंस को सबसे पहले तो पापा तौकीर का ढेर सारा प्यार. पिछले हफ्ते कई ऐसी चीजें हुईं, जिसकी वजह से आप भी बहुत दुखी थे और मैं भी बहुत दुखी था. इसलिए मैंने आपसे कहा था कि उसको वोट मत करो और उसको निकाल दो. लेकिन आप लोगों ने मेरी बात नहीं सुनी, क्योंकि आप सुंबुल को हारते हुए नहीं देख सकते थे और ना ही बाहर आते हुए देख सकते थे. इसलिए अब मुझे भी आपका ये फैसला सही लग रहा है. मैं भी आपके साथ हूं. मैं आपसे बोल रहा हूं और आपसे गुजारिश कर रहा हूं कि सुंबुल को वोट करें. हम चाहते हैं कि हमारी संबुल वहां पर लड़े और जीतकर आए.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










