
Bigg Boss में राखी संग लड़ाई को रितेश ने बताया स्ट्रैटेजी, पहली पत्नी के आरोपों पर बोले- किसी के साथ भाग गई थी
AajTak
पहली पत्नी संग वायरल तस्वीरों के सवाल पर रितेश ने कहा- हां यह सच है, मेरी पहली पत्नी ने जो भी फोटो शेयर किए वो सही हैं. स्निग्धा प्रिया के साथ मेरी 2014 में शादी हुई थी. लेकिन वो किसी के साथ भाग गई थी. फिर भी मैंने अपने बच्चे की वजह से उसे चांस दिया था.
राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस 15 में एंट्री करने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. रितेश की पहली पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा करने और मेंटली टॉर्चर करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रितेश शो से तो एलिमिनेट हो गए हैं. लेकिन अभी भी वो सवालों के घेरे में हैं. रितेश ने अब आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर अपना पक्ष सामने रखा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.












