
Bigg Boss कंटेस्टेंट्स को फॉलो करने होते हैं ये नियम, तोड़ने पर चुकानी पड़ती है कीमत
AajTak
बिग बॉस हाउस में रहकर सेलेब्स क्या करते हैं और क्या नहीं, वो तो आप टीवी पर देख ही लेते हैं. पर क्या जानते हैं कि बिग बॉस में जाने से पहले सेलेब्स को एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करता होता है. 120 पन्नों के इस कॉन्ट्रैक्ट की 5 बड़ी शर्तें होती हैं, जिन्हें ना मानने वालों को हर्जाना भरना पड़ता है.
टेलीविजन शोज फैंस पूरे साल बिग बॉस (Bigg Boss) का इंतजार करते हैं. इसलिये अब फैंस बिग बॉस 16 को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. खैर, अब इंतजार का वक्त खत्म हुआ. शो 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑन एयर होने को तैयार है. सलमान खान के शो को लेकर अब तक आपने बहुत सी बातें सुनी होंगी. पर अब भी बिग बॉस से जुड़े बहुत से नियम हैं, जो दर्शकों को नहीं पता हैं.
बिग बॉस में जाने की शॉकिंग शर्तें बिग हाउस में रहकर सेलेब्स क्या करते हैं और क्या नहीं, वो तो आप टीवी पर देख ही लेते हैं. पर क्या जानते हैं कि बिग बॉस के घर में जाने से पहले सेलेब्स को एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करता होता है. कलर्स टीवी के 120 पन्नों के कॉन्ट्रैक्ट में प्रतियोगियों को वो हर बात माननी होती है, जो उसमें लिखी होती है. चलिये जानते हैं कि इस कॉन्ट्रैक्ट की 5 बड़ी शर्तें क्या हैं.
नाम नहीं कर सकते कंफर्म शो शुरू होने से पहले किसी भी कंटेस्टेंट्स को उनके नाम की कंफर्मेशन देने की परमिशन नहीं होती है. यानी चाहकर भी कोई सेलिब्रिटी ये नहीं बता सकता कि वो शो में हिस्सा ले रहा है. अगर किसी भी कंटेस्टेंट्स ने घर में जाने से पहले उनका नाम कंफर्म किया है, तो उन्हें मिलने वाला सारा पैसा डूब जायेगा.
इंटरव्यू देने पर होती है मनाही ये तो पता चल गया कि BB हाउस में जाने से पहले कंटेस्टेंट अपने बारे में कंफर्मेशन नहीं दे सकता है. पर क्या जानते हैं कि बाहर आने के बाद भी कंटेस्टेंट को कुछ बोलने पर मनाही होती है. मतलब अगर किसी ने घर से बाहर निकलकर शो के बारे में कुछ बोला, तो उसकी सारी कमाई रकम जब्त कर ली जाती है.
कटता है टैक्स बिग बॉस हाउस में रहते हुए शो के कंटेस्टेंट ने जितनी भी रकम कमाई होती है. वो एलिमिनेट होते ही उनके अकाउंट में नहीं आती है. इसकी वजह टैक्स है. कंटेस्टेंट की कमाई हुई सैलरी से पहले टैक्स कटता है. इसके बाद वो पैसा उनके अकाउंट में क्रेडिट होता है.
फिटनेस सर्टीफिकेट जरूरी होता है बिग बॉस शो पर आने वाले कंटेस्टेंट्स को फिटनेस सर्टीफिकेट देना जरूरी होता है. अगर किसी कंटेस्टेंट की तबीयत खराब है, तो उन्हें मेकर्स को इसकी जानकारी देनी होती है. कंटेस्टेंट्स सिर्फ वही दवा लेकर जा सकते हैं, जो उन्हें डॉक्टर पर्चे पर लिख कर देता है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










