
Big Deal: टाटा की इस कंपनी को 5150 करोड़ देगी सुनक सरकार, कई बैठकों के बाद बनी बात!
AajTak
इस मसले को लेकर जब बातचीत शुरू हुई थी, तब टाटा स्टील ने इस प्रोजेक्ट के लिए ब्रिटिश सरकार से बड़ी राशि की मांग की थी. लेकिन अब संयुक्त समझौता 1.25 अरब पाउंड के निवेश पर हो गया है.
टाटा ग्रुप (Tata Group) का पूरी दुनिया में कारोबार है. खासकर स्टील सेगमेंट में टाटा ग्रुप ने ब्रिटेन में अपना बिजनेस फैला रखा है. अब टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने ब्रिटिश सरकार के साथ बड़ी डील की है.
दरअसल, कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ब्रिटेन की ऋषि सुनक (Rishi Sunak) सरकार ने टाटा स्टील को 50 करोड़ पाउंड (करीब 5,150 करोड़ रुपये) का ग्रांट देने का ऐलान किया है. ब्रिटिश सरकार ने टाटा स्टील के प्लांट से कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ये ग्रांट दिया है. कंपनी ने 15 सितंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी.
कई दौर की हुईं बैठकें
बता दें, टाटा स्टील का यह प्लांट साउथ वेल्स के पोर्ट टैलबोट (Port Talbot Plant) में है. इस मुद्दे पर सहमति को लेकर पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी. अब जाकर दोनों में सहमति बन गई है. दरअसल यह प्लांट बंद होने के कगार पर था.
लेकिन अब टाटा स्टील और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त रूप से 1.25 अरब पाउंड के निवेश के साथ पोर्ट टैलबोट साइट पर हाईटेक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस स्टील प्लांट लगाने का ऐलान किया है, जिसमें 50 करोड़ पाउंड का सरकारी ग्रांट भी शामिल है. ये पैसा सुनक सरकार दे रही है.
हालांकि इस मसले को लेकर जब बातचीत शुरू हुई थी, तब टाटा स्टील ने इस प्रोजेक्ट के लिए ब्रिटिश सरकार से बड़ी राशि की मांग की थी. लेकिन अब संयुक्त समझौता 1.25 अरब पाउंड के निवेश पर हो गया है. इस प्लांट के बंद होने से करीब 3000 नौकरियां खतरे में आ जातीं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









