
Bhupinder Singh Death: भूपिंदर सिंह ने जब बजाया था पहला सोलो गिटार, हुई थी तारीफों की बरसात
AajTak
संगीत कई बार हमारी जिंदगी में एक Shock Absorber का काम करता है. कलाकारों के लिए तो संगीत एक साधना है, लेकिन कद्रदानों के लिए ये सुकून देने वाली एक आदत है. 77 के दशक में गायक भूपिंदर ने दर्द और अकेलेपन में डूबे रहने वाले हिंदुस्तानियों को अपनी आवाज़ से बहुत सुकून दिया था. 82 साल की उम्र में उनकी सांसें थम चुकी हैं. लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा उनके गीतों में गूंजती रहेगी. भूपिंदर सिंह फिल्मों में गा रहे थे, लेकिन वो गिटारिस्ट भी थे. देखें जब भूपिंदर सिंह ने बजाया था पहला सोलो गिटार.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











