
BHU में जल्द शुरू होगा देश का पहला हिंदू अध्ययन कोर्स, विदेशी छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन
Zee News
बीएचयू में भारत अध्ययन केंद्र के कॉर्डिनेटर और प्रोफेसर सदाशिव द्विवेदी ने बताया इस कोर्स के जरिए भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म को साइंटिफिक नजरिए से समझने में मदद मिलेगी.
विशांत श्रीवास्तव/वाराणसी: बीएचयू में देश का पहला हिंदू अध्ययन कोर्स शुरू किया गया, जहां पर भारतीय नहीं विदेशी छात्र भी एडमिशन ले सकेंगे. यह कोर्स 2 साल के लिए होगा. फिलहाल इस कोर्स में 40 सीटें हैं. ऑनलाइन फॉर्म 7 सितंबर तक भरा जाएगा और एंट्रेंस एग्जाम 3 अक्टूबर तक होगा. बीएचयू में भारत अध्ययन केंद्र के कॉर्डिनेटर और प्रोफेसर सदाशिव द्विवेदी ने बताया इस कोर्स के जरिए भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म को साइंटिफिक नजरिए से समझने में मदद मिलेगी. यह पाठ्यक्रम मास्टर स्तर पर होगा. मतलब किसी को इस कोर्स को करने के लिए स्नातक होना जरूरी है. जिसमें 4 सेमेस्टर होंगे और 16 पाठ्यक्रम प्रस्तावित की गई हैं. 9 पाठ्यक्रम जिसमें अनिवार्य हैं. सात वैकल्पिक पाठ्यक्रम होंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









