
BHU की फेकल्टी ऑफ आर्ट्स में स्थापित होगी 'सुब्रमण्य भारती चेयर', पीएम मोदी ने की घोषणा
AajTak
Subramania Bharti Chair BHU: सुब्रमण्य भारती की 100वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने यह घोषणा की. अपनी विरासत और काम के समृद्ध स्रोत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने तमिल कवि को सम्मान दिया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, तमिल का घर होने पर गर्व है.
Subramania Bharti Chair BHU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय BHU में तमिल स्टडीज़ में 'सुब्रमण्य भारती चेयर' स्थापित की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि BHU में डिपार्टमेंट ऑफ फैकल्टी में तमिल अध्ययन संकाय विभाग भी जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों, स्कूलों को प्रेरणा मिलेती रहेगी जो कि तमिल कवि सुब्रमण्य भारती का सपना भी था. आज इस अवसर पर मैं एक महत्वपूर्ण घोषणा भी कर रहा हूं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सुब्रमण्य भारती जी के नाम से एक Chair स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। Tamil Studies पर ‘सुब्रमण्य भारती चेयर’ BHU के फेकल्टी ऑफ आर्ट्स में स्थापित होगी: PM @narendramodi On his 100th Punya Tithi, paying homage to the remarkable Subramania Bharati. We recall his rich scholarship, multi-faceted contributions to our nation, noble ideals on social justice and women empowerment. Here is a speech I gave on him in December 2020. https://t.co/dAFph8Sfap
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










