Bhopal: एमपी की राजधानी में लगी 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन, सीएम शिवराज ने दी जनता को बधाई
ABP News
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहली दस लाख वाली आबादी की राजधानी है जिसने सौ प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. दस लाख से अधिक की आबादी वाली पहली राजधानी भोपाल है जहां सौ प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है. भोपाल को ये गर्व हासिल हुआ है.
दरअसल, चौथे दौर के महा वैक्सीन अभियान सोमवार को पूरे प्रदेश में चलाया गया. इसमें भोपाल में एक दिन में 45,307 कोरोना टीके लगवाए और राजधानी में वैक्सीन के लिए तय 19 लाख 49 हज़ार 267 लोगों को सिंगल डोज़ लगाने का लक्ष्य पूरा हो गया. बता दें, भोपाल ने ये उपलब्धि 255 दिनों में पायी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












