
Bharat Taxi Launch: देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च
AajTak
Bharat Taxi Launch: भारत टैक्सी दुनिया की सबसे बड़ी को-ऑपरेटिक कैब सर्विस है. जिसे देश की 8 बड़ी सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ऑपरेट किया जा रहा है. इस टैक्सी सर्विस के लॉन्च के साथ ही आम यूजर्स को सर्ज प्राइसिंग और कैब चालकों को कमिशन से छुटकारा मिलेगा.
Bharat Taxi Launch: देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी ऐप' आज आधिकारिक तौर लॉन्च हो गई है. सहकारिता मंत्रालय द्वारा लॉन्च की गई ये नई कैब सर्विस सीधे तौर पर ओला-उबर और रैपिडो जैसे प्राइवेट राइड-हेलिंग कंपनियों के मोनोपोली को चुनौती देगी. आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विज्ञान भवन में भारत टैक्सी को ऑफिशियली लॉन्च किया है.
खास बात ये है कि ये पूरी तरह ऐप बेस्ड स्वदेशी टैक्सी सर्विस है. माना जा रहा है कि इसके आने से ओला, उबर जैसी ऐप बेस्ड कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी और कंपटीशन बढ़ेगा जिसका फायदा आम ग्राहकों को मिल सकेगा. ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर बेस्ड भारत टैक्सी ऐप कमिशन फ्री सर्विसेज उपलब्ध कराएगा. जिससे कैब चालकों को उनके हक का पूरा पैसा मिलेगा.
भारत टैक्सी का मानना है कि दूसरी ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस की तरह इसमें भी बराबर किराया होगा. लेकिन क्योंकि पहली स्वदेशी ऐप बेस्ड टैक्सी आने से कंपटीशन होगा जिससे ओला और उबर जैसी कंपनियों को किराया कम करना पड़ेगा. जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा. भारत टैक्सी के सीईओ विवेक पांडेय ने कहा कि, "अभी भारत टैक्सी इससे जुड़े ड्राइवरों से किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं ले रही है लेकिन भविष्य में 25 से 30 रुपए प्रतिदिन लिया जा सकता है. जबकि ओला और उबर ड्राइवरों से ज्यादा कमीशन लेते हैं."
कमिशन के मामले में जब ड्राइवरों को कम पैसा देना पड़ेगा तो इससे बड़ी संख्या में ड्राइवर जुड़ेंगे जिससे ओला और उबर जैसी कंपनियों के सामने चुनौती खड़ी होगी. यही नहीं भारत टैक्सी के सीईओ का मानना है कि ये पूरी तरह स्वदेशी है जिसमें सफर करने वाले ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षा मुहैया हो सकेगी.
देश में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के बीच अब सरकार और सहकारिता मॉडल पर आधारित एक नया विकल्प सामने आ रहा है. केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया भारत टैक्सी ऐप जल्द ही बड़े स्तर पर आम लोगों के लिए उपलब्ध हुआ है. हालांकि गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और दिल्ली-एनसीआर में पायलट प्रोजेक्ट के तहज बड़े पैमाने पर इसका प्रयोग भी हो रहा है.
यहां ध्यान रखना जरूर है कि, भारत टैक्सी वही ऐप डाउनलोड करें जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है. Bharat Taxi के नाम से ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर कुछ और कैब सर्विस एप्लीकेशन मौजूद हैं. सही ऐप चुनने के लिए आप उपर दिखाए गए तस्वीर से मोबाइल ऐप के लोगो को मैच करवा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









