
Bhai Dooj 2022 Date And Shubh Muhurt: भाई दूज के लिए 27 अक्टूबर की तिथि क्यों है खास? एक नहीं चार-चार शुभ मुहूर्त
AajTak
Bhai Dooj 2022: इस साल भाई दूज का त्योहार 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. दरअसल, कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. ऐसे में लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं.
Bhai Dooj 2022 Date And Shubh Muhurt: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है. इस साल भाई दूज का त्योहार 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है. दरअसल, कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी. ऐसे में लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं.
27 अक्टूबर क्यों है खास? वैसे तो भाई दूज का त्योहार दोनों दिन मनाया जा सकता है, लेकिन इस मामले में 27 अक्टूबर की तारीख थोड़ी विशेष मानी जा रही है. दरअसल इस दिन भाई दूज मनाने के लिए एक नहीं बल्कि चार-चार शुभ योग बन रहे हैं. इन अबूझ मुहूर्तों में भाई को तिलक करना बहुत ही फलदायी हो सकता है. आइए आपको 27 अक्टूबर को भाई दूज पर बन रहे शुभ योगों के बारे में बताते हैं.
सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से लेकर अगले दिन 28 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
आयुष्मान योग- 27 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा
सौभाग्य योग- 27 अक्टूबर को सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगा

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










