
Bhabanipur Bypoll: बीजेपी-टीएमसी में भिड़ंत, दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी ने लहराई बंदूक, देखें
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजनीति में भवानीपुर एक बार फिर केंद्र में है. भवानीपुर उपचुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है. टीएमसी और बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ रही हैं. बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को उतारा है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थकों ने दिलीप घोष पर हमला किया है. भवानीपुर में जहां बीजेपी की पथसभा चल रही थी, वहां से कुछ ही दूरी पर दिलीप घोष की गाड़ी पर हमला हुआ है. इस दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भी भिड़ंत हो गई. हमले के आरोपों के बाद शुवेंदु अधिकारी ने खुलकर टीएमसी और ममता को घेरा - कहा कि उनके लोग डरने वाले नहीं हैं. देखिए ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











