
'BFSI' में अगले महीने से नौकरियां ही नौकरियां, फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरियंस के लिए मौके!
AajTak
New Jobs: एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और IIFL सिक्योरिटीज समेत BFSI सेक्टर की कई दिग्गज संस्थाएं नए टैलेंट पूल की तलाश कर रही हैं.
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस यानी BFSI सेक्टर में नौकरियां खोजने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इसकी वजह है कि BFSI सेक्टर ने 2023-24 के लिए तेज हायरिंग करने की योजना बनाई है. ये कंपनियां अगले 6 से 12 महीनों में नए टैलेंट को रखने के लिए तैयारी में जुट गई हैं. इनमें हाउसिंग फाइनेंस, निजी संपत्ति, टेक्नोलॉजी समेत कर्ज देने वाले संस्थान शामिल हैं.
BFSI में हर स्तर पर नौकरियों की भरमार!
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर्स, BFSI सेक्टर के तौर पर लोकप्रिय हैं. इन कंपनियों को एक साथ जोड़ने की वजह है कि ये सभी कहीं ना कहीं सीधे तौर पर वित्त से जुड़ी हैं. ऐसे में इन कंपनियों में नौकरी खोजने वालों की भी कमी नहीं है. इस बार BFSI में नौकरी खोजने वालों के लिए राहत की बात है कि वरिष्ठ स्तर से लेकर फ्रेशर्स तक हर वर्ग के लोगों के लिए यहां पर नौकरियों के मौके मुहैया होने वाले हैं जिनमें ये कंपनियां अगले 6 से 12 महीनों के दौरान भर्तियां करेंगी.
BFSI में क्यों बढ़ी नौकरियां?
BFSI सेक्टर में नौकरियों के बढ़ने की बड़ी वजह है कि यहां पर कुछ क्षेत्रों में डिमांड में तेजी आ रही है. इसके साथ ही लोगों के बड़ी तादाद में नौकरियां छोड़ने की वजह से भी वैकेंसीज में इजाफा हो रहा है. ऐसे में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और IIFL सिक्योरिटीज समेत BFSI सेक्टर की कई दिग्गज संस्थाएं नए टैलेंट पूल की तलाश कर रही हैं.
किस सेगमेंट के कर्मचारियों की सबसे ज्यादा डिमांड?

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.










