
'BF नहीं है, कभी लड़के का हाथ नहीं पकड़ा', रोती युवती का Video वायरल
AajTak
एक युवती की इमोशनल आपबीती का वीडियो वायरल हो रहा है. युवती ने बताया कि उनका जिंदगी में कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा. किसी भी लड़के का उन्होंने हाथ नहीं पकड़ा. महिला ने यह दुखभरी कहानी अपनी भाभी के साथ शेयर की. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनके साथ हमदर्दी व्यक्त की.
सोशल मीडिया पर एक महिला का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें महिला अपनी कहानी बताते हुए बिलख पड़ी. महिला कह रही है कि उसकी जिंदगी में कभी बॉयफ्रेंड नहीं रहा. महिला यहीं नहीं रुकी, उसने सिसकते हुए कहा कि उसने किसी भी लड़के का जिंदगी में हाथ तक नहीं थामा. महिला की इस आपबीती पर लोग भी अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं.
'द इंडिपेंडेट' की रिपोर्ट के मुताबिक- वायरल वीडियो चीन के शंघाई शहर में रहने वाली 28 साल की महिला का है. जो इस सप्ताह की शुरुआत में वायरल हुआ. वीडियो में महिला की पहचान जाहिर नहीं की गई है. वीडियो में यह महिला अपनी भाभी से बात करते हुए दिख रही है.
वीडियो में वह कह रही है- मैं अपनी जिंदगी में हर दिन दबाव महसूस करती हूं. मैंने आजतक किसी पुरुष का हाथ नहीं पकड़ा. मैंने रिलेशनशिप को लेकर कई चीजें ट्राय कीं. मैं ब्लाइंड डेट पर गई, लेकिन प्यार नहीं मिला. इस वीडियो में महिला लगातार रो रही है.
शंघाई में रहने वाली इस महिला ने बताया कि उनके पैरेंटस भी उनकी सिंगल रिलेशनशिप को लेकर चिंतित हैं. इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा- मैं उनसे 2 साल बड़ी हूं, ऐसे में वह किस तरह का तनाव झेल रही हैं. यह बात समझ सकती हूं. दूसरी महिला ने लिखा- मैं भी ऐसी ही सिचुएशन झेल रहीं हूं... मेरे माता-पिता भी मुझ पर दबाव डाल रहे हैं.
2019 में चीनी कंपनी ने किया था डेटिंग लीव का ऐलान साल 2019 में चीन की दो कंपनियों ने एक अजीबोगरीब घोषणा की. तब इन दो कंपनियों ने कहा था कि 30 साल से ज्यादा की उम्र वाले सिंगल फीमेल कर्मचारियों को साल में आठ दिन की डेटिंग लीव (डेट पर जाने के लिए छुट्टी) मिलेगी. तब सिंगल फीमेल कर्मचारियों ने इस फैसले पर खूब खुशी जताई थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








