
Best Selling SUV: Creta-Brezza नहीं, देश में सबसे ज्यादा बिक रही है ये सस्ती SUV
AajTak
एसयूवी कैटेगरी में राज करने वाली Hyundai Creta और Maruti Suzuki Vitara Brezza के दिन खराब चल रहे हैं. क्योंकि अब ये दोनों का Best Selling Top 10 Car की लिस्ट तक से बाहर हो गई हैं. जानें जनवरी में किस SUV को सबसे ज्यादा पसंद किया गया...
देश में SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. कभी इस सेगमेंट में Maruti Vitara Brezza और Hyundai Creta का एक छत्र राज था. लेकिन अब अगर जनवरी 2022 के आंकड़े देखें तो ये दोनों ही कारें Top-10 Best Selling Cars की लिस्ट से बाहर हो गई हैं.
सबसे ज्यादा बिकी Tata की SUV देश में जनवरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Motors की Tata Nexon रही है. जनवरी में कंपनी ने 13,816 नेक्सॉन की सेल की.
Nexon की सेल बढ़ी 68% अगर पिछले साल से तुलना करें तो जनवरी 2021 में 8,225 नेक्सॉन की सेल हुई थी. इस हिसाब से इसकी सेल सालानाा आधार पर 68% बढ़ी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











