
BenQ GW2490TC Review: क्या पैसा वसूल है ये मॉनिटर? गेमिंग से लेकर एडिटिंग तक, कैसी है परफॉर्मेंस?
AajTak
मार्केट में इन दिनों स्टाइलिश मॉनिटर्स धीरे धीरे बढ़ रहे हैं. प्रोग्रामिंग हो या गेमिंग या कंटेंट क्रिएशन, हर काम में एक अच्छे मॉनिटर की जरूरत होती है. हमने BenQ के इस मॉनिटर को परखा है. आइए जानते हैं 15 हजार के अंदर आने वाला मॉनिटर लेने लायक है या नहीं.
जब भी हम नया मॉनिटर सेटअप करते हैं, तो सबसे पहले सवाल यही होता है, क्या यह सिर्फ स्क्रीन है या काम करने का पूरा अनुभव बदल सकता है?
पिछले कुछ हफ्तों से मैं BenQ GW2490TC मॉनिटर इस्तेमाल कर रहा हूं और इस दौरान इसे वेब ब्राउज़िंग, मीटिंग्स और लाइट गेमिंग, हर सिचुएशन में टेस्ट किया. रिव्यू में जानते हैं कैसी है इसकी परफॉर्मेंस.
डिजाइन और बिल्ड: सिंपल लेकिन प्रीमियम फील
डेस्क पर रखते ही जो चीज सबसे पहले नोटिस होती है, वह है इसका क्लीन और मिनिमल डिजाइन. 23.8-इंच की स्क्रीन के साथ तीन तरफ से स्लिम बेज़ल इसे मॉडर्न लुक देते हैं.
अगर आप मल्टी-मॉनिटर सेटअप बनाना चाहते हैं, तो भी यह डिजाइन काफी अच्छा लगेगा क्योंकि बेज़ल पतले हैं और स्क्रीन के बीच गैप कम दिखता है.
स्टैंड मजबूत है और प्लास्टिक बॉडी होने के बावजूद बिल्ड क्वालिटी सस्ती नहीं लगती. BenQ ने इसे प्रोफेशनल यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.










