
BCCI Apex Council Meeting: भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को आज BCCI देगा 2 बड़े तोहफे... होगी इनामों की बरसात?
AajTak
BCCI Apex Council Meeting: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपेक्स काउंसिल की मीटिंग आज होनी है. मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जाएंगे. इनमें 2 मुख्य बातों पर चर्चा होगी. जिसमें जूनियर लेवल पर प्लेयर ऑफ दी मैच और सीरीज अवॉर्ड और खिलाड़ियों के पासपोर्ट को लेकर मुद्दे शामिल हैं.
BCCI Apex Council Meeting: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेल रही है. दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कई नई तैयारियों में जुट गया है. पहला तो भारतीय टीम का हेड कोच तलाशना है, जिसके लिए गौतम गंभीर मजबूत दावेदार हैं और आज (18 जून) उनका इंटरव्यू भी हो गया है.
मगर इसी बीच एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है. आज (18 जून) शाम को ही बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है. मीटिंग में कई अहम फैसले लिए जाएंगे. इनमें 2 मुख्य बातों पर चर्चा होगी. जिसमें जूनियर लेवल पर प्लेयर ऑफ दी मैच और सीरीज अवॉर्ड और खिलाड़ियों के पासपोर्ट को लेकर मुद्दे शामिल हैं.
जूनियर लेवल पर मिल सकते हैं ये बड़े अवॉर्ड्स
यानी मीटिंग में यह दोनों फैसलों पर मुहर लगी तो घरेलू खिलाड़ियों पर जमकर इनामों की बरसात होना तय है. 2024-25 जूनियर डोमेस्टिक सीजन से खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा जा सकता है. इसको लेकर मीटिंग में फैसला होना है.
यदि मुहर लगी तो ये अवॉर्ड मिलना पक्का हो जाएगा. साथ ही पहली बार ऐसा होगा जब इस लेवल पर ये अवॉर्ड्स दिए जाएंगे. बता दें कि बीसीसीआई विजय मर्चेंट ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, अंडर 23 सीके नायडू ट्रॉफी का जूनियर लेवल पर आयोजन करती है. इसके अलावा महिलाओं के लिए अंडर-15, अंडर-19 और अंडर-23 टूर्नामेंट्स भी खिलाए जाते हैं.
खिलाड़ियों के विदेशी पासपोर्ट में दी जाएगी ढिलाई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











