
BB OTT: 'संडे का वार' में वरुण सूद की होगी एंट्री, लेडी लव दिव्या अग्रवाल को देंगे सरप्राइज
AajTak
इस हफ्ते संडे का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के फ्रेंड्स एंट्री करेंगे. इनमें से एक हैं दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड वरुण सूद. वरुण की एंट्री से दिव्या को जहां सरप्राइज मिलने वाला है, तो वहीं रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी भी अपनी एंट्री से शो का टेंपरेचर हाई करती हुई नजर आएंगी.
बिग बॉस ओटीटी के घर में हर संडे का वार एपिसोड में सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करते हैं. वहीं, इस हफ्ते संडे का वार एपिसोड शो की चर्चित कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि शो में दिव्या के बॉयफ्रेंड और खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद अपनी एंट्री से लेडी लव दिव्या को सरप्राइज देने वाले हैं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












