
Basti Police: दलित प्रेमी जोड़े के उत्पीड़न मामले में पुलिस हुई सख्त, 12 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
ABP News
Basti Police: बस्ती पुलिस ने बीते दिन इलाके में दलित प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Basti Police: सरेआम कानून का मजाक बनाने वालों के खिलाफ बस्ती पुलिस अब एक्टिव हो गई और 12 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल की. गौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गांव में बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बस्ती पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए दबंगों की गिरफ्तारी करना शुरू किया.
देर शाम जब दलित प्रेमी जोड़े का मुंह काला कर जूते की माला पहना कर सरेआम पूरे गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ तो रात होते-होते एसपी के निर्देश पर 13 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और सुबह होते होते सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












