
Bangladesh Independence Golden Jubilee Celebrations: ढाका में मनेगा आजादी का जश्न, जुटेंगे चार देशों के नेता
Zee News
बांग्लादेश में 17 मार्च से आजादी की 50वीं सालगिरह का जश्न शुरू होगा. दस दिनों तक चलने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 4 देशों के शासनाध्यक्ष शामिल होंगे.
ढाका: बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी समारोह (Bangladesh Independence Golden Jubilee Celebrations) में भाग लेने के लिए आने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत दुनिया के कई नेताओं का स्वागत करने के लिए बांग्लादेश पूरी तरह से तैयार है. ढाका में 17 से 27 मार्च तक होने वाले इस समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह, नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी शामिल होंगे. बांग्लादेश (Bangladesh) सरकार ने मुख्य कार्यक्रम के लिए ढाका के नेशनल परेड स्क्वॉयर (National Parade Square) को तैयार किया है. चारों देशों के इसी ग्राउंड में भाषण देंगे, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. गृह मंत्री असदुज्जमां कमाल खान ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे. कोरोना महामारी को देखते हुए बड़े पैमाने पर सार्वजनिक समारोहों से परहेज रखा जाएगा. व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा. इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










