
Bangkok से ऑपरेट होगा Kala Jathedi गैंग, जेल से चलेगा जुर्म का कंट्रोल रूम!
Zee News
काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद अब उसका गैंग बैंकॉक में बैठा गैंगस्टर काला राणा ऑपरेट करेगा. काला राणा हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर है जिस पर हरियाणा पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है.
नई दिल्ली: कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फैले अंडरवर्ल्ड का नया किंग विदेश में बैठा काला राणा (Kala Rana) होगा. Zee News के पास विदेश में बैठे उस गैंगस्टर का एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसमें वो समुंद्र के बीच में आलीशान बोट पर डीजे पार्टी करता नजर आ रहा है. हालांकि ये रंगीन माहौल भारत का नहीं है बल्कि बैंकॉक का है. इसी बोट में सफेद टीशर्ट में विदेशी महिलाओं के बीच बैठा स्टाइलिश और हैंडसम ये शख्स कोई और नहीं काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के बाद उसकी गैंग का नया लीडर और हरियाणा के यमुनानगर का कुख्यात गैंगस्टर वीरेंद्र उर्फ काला राणा है. इस पर हरियाणा पुलिस ने 2 लाख का इनाम रखा है. लेकिन ये पुलिस की पहुंच से दूर बैंकॉक में बैठकर दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जुर्म का धंधा चला रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










