
Bakrid Wishes, Messages and Quotes: 'आप का हर दिन ईद-उल-अजहा...', बकरीद पर दोस्तों-करीबियों को भेजें ये मुबारकबाद
AajTak
इस साल 29 जून को ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के लोगों को इन संदेशों से मुबारकबाद भेज सकते हैं.
Eid-al-Adha Mubarak 2023, Happy Bakrid: ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस्लाम धर्म में इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा होती है. इस बार बकरीद 29 जून को मनाई जा रही है. दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा पैगंबर इब्राहिम के बलिदान को याद करते हुए इस दिन बकरे की कुर्बानी देते हैं. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को इन संदेशों से मुबारकबाद दे सकते हैं.
>जन्नत से नजराना भेजा है, खुशियों का खजाना भेजा है, कुबूल फ़रमायें दिल की दुआ है,ईद अल-अजहा मुबारक!
>आज के दिन क्या घटा छाई है, चारों और खुशियों की क्या फिजा छाई है, हर कोई कर रहा है सजदा खुदा को, तुम भी करलो बंदगी आज ईद आई है.ईद अल-अजहा मुबारक!
>खुशी से भर जाए आंगन तुम्हारा हर शिकायत हो दूर तुम्हारी बस यही है दुआ हमारीहैप्पी बकरीद 2023
>ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां, ईद मिटा देती है इंसान की दूरियां, इसलिए कहते हैं ईद मुबारक.ईद अल-अजहा मुबारक!
>जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो आप का हर दिन ईद-उल-अजहा के दिन से कम न हो ऐसा ईद-उल-अजहा का दिन आपको हमेशा नसीब हो जिसमें कोई दुख और कोई गम न होBakrid Mubarak 2023

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










