
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे हुआ बड़ा हादसा, 1140 किलो मछलियों की तड़प-तड़पकर मौत
Zee News
मछलियों को हरियाणा के एक तालाब में शिफ्ट करने के लिए ले जा रहा केंटर सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान 1140 किलोग्राम मछलियों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई.
बागपत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 1140 किलो मछलियों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में कार को ओवरटेक करने के दौरान हुआ, जिसमें मछलियों से भरा एक केंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और सेंकडों मछलियों की मौत हो गई. हाइसे में वक्म केंटर में ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रेस्क्यू कर पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हाइवे पर बिखरी मछलियों को हटवाकर जाम को खुलवा दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








