
Badrinath Dham में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ियों पर होने लगी बर्फबारी, 19 को बंद होंगे कपाट
AajTak
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. यहां पहाड़ियों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है. बता दें कि 19 नवंबर को भगवान बद्री विशाल के कपाट बंद होने हैं, लेकिन इससे पहले ही यहां बर्फ गिरने लगी है. हर रोज तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है. यहां मौसम बदलने के साथ ही पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. इसी के साथ कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. 19 नवंबर को भगवान बद्री विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने हैं. बद्रीनाथ धाम में इस बार जबरदस्त सर्दी होने लगी है. इस बार बर्फबारी भी समय से पहले होने लगी है.
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब 14 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन उससे पहले यहां बर्फबारी की दस्तक भी शुरू हो गई है. दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. नर नारायण पर्वत और नीलकंठ पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर जम गई है.
यहां देखें Video
बता दें कि बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 27 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे. इस बार कोरोना काल के बाद चारधाम यात्रा की रौनक दिखी है. चारधाम यात्रा ने इस साल कई नए कीर्तिमान बनाए. इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा में सिर्फ घोड़े-खच्चरों, हेलीकॉप्टर टिकट और डंडी-कंडी के यात्रा भाड़े से लगभग 211 करोड़ का कारोबार हुआ है.
यमुनोत्री में 21 करोड़ का कारोबार
यमुनोत्री में घोड़े, खच्चर वालों का लगभग 21 करोड़ का कारोबार इस साल हुआ है. यमुनोत्री धाम में लगभग 2900 घोड़े-खच्चर रजिस्टर्ड हैं. जिला पंचायत के अनुसार, इस साल यात्रा काल में 21 करोड़ 75 लाख का कारोबार हुआ है. यह आंकड़ा भी रिकॉर्ड तोड़ है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







