
Badaun: साजिद से एनकाउंटर में रात को लगी गोली, सुबह ड्यूटी पर कैसे पहुंचे? घायल दरोगा ने खुद बताया
AajTak
बदायूं डबल मर्डर में दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. वह एनकाउंटर में मारे गए साजिद का छोटा भाई है. जावेद ने एक वीडियो वायरल किया है. इसमें वह कह रहा है कि भाई जिस घर में मर्डर हुआ है, उस घर में बहुत अच्छे ताल्लुकात थे हमारे. मुझे कुछ नहीं मालूम, मैं निर्दोष हूं. भाई मुझे पुलिस के हवाले कर दो.
उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला डबल मर्डर के बाद सुर्खियों में है. यहां, मुठभेड़ में आरोपी साजिद को पुलिस ने मार गिराया था. उस दौरान सिविल लाइंस थाना इंचार्ज गौरव बिश्नोई को भी गोली लगी थी और रात में वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे. मगर, अगली सुबह वह ड्यूटी पर भी पहुंच गए. इस दौरान जब उनसे बात करने की कोशिश की गई, तो वह कोई जवाब देने से बचते रहे.
इंचार्ज गौरव बिश्नोई ने कहा कि साजिद ने दो गोली चलाई थीं. एक गोली मेरी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी थी. एक गोली पैर में लगी थी. वारदात के पूरे सिलसिले और आरोपी की मुठभेड़ के बारे में विस्तार से पूछने पर वह लगातार पल्ला झाड़ते रहे. गौरव विश्नोई सिर्फ यही बोल रहे थे कि पुलिस के आला अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपको विस्तार से पूरी बात बताएंगे.
यह भी पढ़ें- 'हमें सुरक्षा दी जाए, वो किसी की भी गर्दन काट सकता है...', जावेद के पकड़े जाने पर बदायूं कांड के पीड़ित का बयान
दो बच्चों की निर्ममता से हुई थी हत्या
बताते चलें कि सिविल लाइंस थाना इलाके में मंगलवार देर शाम को साजिद ने दो बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी थी. वह अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में उस वक्त गया, जब वह घर पर नहीं थे. साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से पांच हजार रुपये मांगे और रुपये मिलने के बाद वो घर की छत पर चढ़ गया. वो अपने साथ विनोद के 12 साल के बड़े बेटे आयुष को लेकर गया.
वहीं, 6 साल का आहान पहले से ही छत पर गाड़ी चला रहा था. साजिद ने उन दोनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई. तीसरे बच्चे पर भी उसने जानलेवा हमला किया था, लेकिन वह बच गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











