
Baby Delivery In Train: ट्रेन में सफर करते समय उठा लेबर पेन, मेडिकल छात्रा ने बोगी में करवाई डिलीवरी
AajTak
सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे की डिलीवरी में एक मेडिकल छात्रा ने मदद की. महिला अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी, तभी ट्रेन में अचानक उसे लेबर पेन शुरू हो गया. मेडिकल स्टूडेंट ने डिलीवरी में महिला की मदद की, उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया.
सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. गर्भवती महिला अपने परिवार के लोगों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी, तभी उसे अचानक प्रसव का दर्द शुरू हुआ. उस बोगी में एक मेडिकल की छात्रा भी सफर कर रही थी.
मेडिकल छात्रा ने गर्भवती महिला यात्री की डिलीवरी में मदद की. बताया गया है कि श्रीकाकुलम की गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी, तभी अनाकापल्ली स्टेशन के पास उसे प्रसव का दर्द शुरू हो गया. उसी बोगी में यात्रा कर रही मेडिकल की छात्रा ने तत्काल गर्भवती महिला की मदद की और महिला ने बच्चे को जन्म दिया.
बच्चे की डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया. जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं. नवजात के सकुशल जन्म के बाद परिवार के लोग खुश थे. मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. गर्भवती महिला के परिवार ने मेडिकल छात्रा को बच्चे को बचाने के लिए धन्यवाद दिया.
31 जुलाई को महिला ने ट्रेन में दिया था बच्चे को जन्म

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











