
Babul Supriyo ने शख्स को मारा थप्पड़, Video Viral होने पर बोले- सिर्फ दिखावा किया था
Zee News
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने शख्स को थप्पड़ नहीं मारा बल्कि ऐसे करने का सिर्फ दिखावा किया है. यह घटना टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में रानीकुथी इलाके में स्थित बीजेपी दफ्तर की है.
कोलकाता: बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो के वीडियो से नया सियासी घमासान छिड़ गया है. इस कथित वीडियो में बाबुल एक शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं जिसे लेकर टीएमसी उन्हें निशाने पर ले रही है. हालांकि वीडियो वायरल होने पर अब केंद्रीय मंत्री ने सफाई भी दी है. टॉलीगंज के पार्टी दफ्तर में बाबुल सुप्रियो एक शख्स को कथित तौर पर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. इस शख्स को केंद्रीय मंत्री से यह कहते सुना जा सकता है कि चुनाव में टीवी पर बाइट देने और फोटो दिखाने की बजाय जमीन पर जाकर पूरी ताकत के साथ प्रचार करें. इसके बाद बाबुल उस शख्स से चुप रहने को कहते हैं लेकिन वह लगातार अपनी बात को आगे बढ़ाता है, जिसके बाद मंत्री ने उस पर हाथ छोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया, जिसके बाद एक नया विवाद पैदा हो गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









