
Ayodhya: विशेष तैयारियों के साथ जन्मोत्सव की धूम... इस बार पीतांबर में दर्शन देंगे रामलला
AajTak
इस बार अयोध्या (Ayodhya) में रामनवमी बेहद खास होने वाली है. रामनवमी पर लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है. सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेले की तैयारियां हो चुकी हैं. वहीं इस बार रामलला (Ramlala) पीतांबर में दर्शन देंगे. इन वस्त्रों पर हरे रंग की कढ़ाई की गई है.
अयोध्या में इस बार श्रीराम जन्मोत्सव बेहद खास होने वाला है. कल रामनवमी के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) में रामलला पीले वस्त्र पहनेंगे. इस पर लाल और हरे रंग की कढ़ाई होगी. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने ये वस्त्र तैयार कराए हैं. रामलला और उनके भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे वस्त्र पहनेंगे. वैसे रामलला दिन के रंग के अनुसार वस्त्र पहनते हैं, लेकिन जन्मोत्सव होने की वजह से शुभ पीतांबर पहनेंगे.
अयोध्या के 'बाबूलाल टेलर्स' ने ये वस्त्र तैयार किए हैं. चार पीढ़ियों से 'बाबूलाल टेलर्स' रामलला (Ramlala) के वस्त्र सिलते रहे हैं. भूमि पूजन और सभी अवसरों पर रामलला के लिए वस्त्र सिले हैं. रामलला के लिए पीले रंग का ही पर्दा और बिछौना भी तैयार किया गया है. बाबूलाल के बेटे भगवत प्रसाद का कहना है कि भगवान राम और उनके भाइयों के लिए इस बार की रामनवमी खास है, क्योंकि पहले रामलला टेंट में थे, अब मंदिर का निर्माण हो रहा है.
NSG ले चुकी है अयोध्या और राम जन्मभूमि में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
अयोध्या में राम नवमी मेले के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार करीब 20 लाख लोग अयोध्या आ सकते हैं. मेला क्षेत्र को 5 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का प्लान बनाया गया है. हर बैरियर पर लोगों को रोककर चेकिंग की जा रही है, जबकि सभी मंदिरों के आस-पास चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक है. इधर शुक्रवार को NSG की टीम ने अयोध्या और राम जन्मभूमि का दौरा कर 10 घंटे तक सुरक्षा इंतजाम और आगे के लिए जरूरत पर मंथन किया था.
रामलला को लगेंगे 56 प्रकार के भोग, 5 बार होगी आरती
अयोध्या रामनवमी के उत्सव के लिए तैयार है. इस बार रामलला (Ramlala) को 56 प्रकार के भोग लगेंगे. हर बार मेवा मिश्री और पंजीरी का भोग लगता है. इस बार 4 प्रकार की पंजीरी का भोग लगेगा, वहीं 5 बार आरती की जाएगी. रामलला टेंट में रहे हैं, पर अब उनका मंदिर बन रहा है, इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







