
Australia vs Sri Lanka Test: श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल टेस्ट में बारिश-तूफान का कहर, स्टैंड्स टूटकर बिखरे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बारिश और आंधी ने तबाही मचा दी...
श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच 29 जून से गॉल में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल शानदार तरीके से हुआ, लेकिन दूसरे दिन बारिश और तूफान ने कहर बरपा दिया.
दूसरे दिन (गुरुवार) का खेल शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले काफी तेज बारिश हुई. इस दौरान जमकर आंधी भी चली. इसके कारण स्टेडियम में बना एक अस्थायी स्टैंड पूरी तरह से उखड़कर गिर गया. अच्छी बात यह रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था.
लोहे की चादरों से बना था अस्थायी स्टैंड
इस आंधी और बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुआ. बारिश के बाद ग्राउंड स्टाफ ने पिच को कवर किया, लेकिन इस दौरान चली तेज आंधी में स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में बना एक स्टैंड पूरी तरह से धराशायी हो गया. यह स्टैंड लोहे की चादरों से अस्थायी तौर पर बनाया गया था. हालांकि अब अधिकारी इन चादरों को मजबूती से लगाने पर जोर दे रहे हैं.
मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होना था, तब भी बारिश जारी थी. जब स्टैंड गिरने का हादसा हुआ, उस वक्त मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भी स्टेडियम में पहुंच रही थी. हवाएं इतनी तेज थीं कि स्टाफ को पूरा ग्राउंड कवर करने में भी परेशानी हो रही थी.
How is this an #galle international stadium which is made for the #cricket lover spectators? A temporary stand which has collapsed due to #heavyrain and wind? The good thing is that cricket fans were not present there Delay in the start of the game between #SriLanka & #Australia. pic.twitter.com/m5HxLXsQRH

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









