
Australia: हमले में घायल भारतीय छात्र की हालत नाजुक, वीजा के लिए गिड़गिड़ा रहा परिवार
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय छात्र शुभम गर्ग पर 6 अक्टूबर को हमला किया गया था. इस दौरान उसके चेहरे, छाती और पेट पर 11 बार चाकुओं से वार किया गया था. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस बीच शुभम के भाई को ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा नहीं मिल पा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के न्यू साउथ वेल्स से पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र शुभम गर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है. शुभम पर इस महीने की शुरुआत में 11 बार चाकुओं से हमला किया गया था. यह घटना छह अक्टूबर को उस समय हुई थी, जब वह घर लौट रहे थे. शुभम की सर्जरी की गई लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
सिडनी के लोअर शोर इलाके में उन पर हमला किया गया था. इस दौरान उनकी छाती, चेहरे और पेट पर 11 बार चाकुओं से वार किए गए. चैट्सवुड पुलिस स्टेशन ने इस हमले को अंजाम देने वाले 27 साल के डेनियल नॉरवुड को मौके से गिरफ्तार किया था. उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अदालत के सामने पेश किया गया.
सिडनी पुलिस ने बयान जारी कर इस हमले को जघन्य बताते हुए कहा कि भारतीय समुदाय को कोई खतरा नहीं है. यह एकलौती घटना है.
शुभम के पिता रामनिवास गर्ग का दावा है कि ना ही शुभम और ना ही शुभम का कोई दोस्त हमलावर को निजी तौर पर जानता है. शुभम के परिवार ने इसे नस्ली हमला बताया है.
बता दें कि शुभम आगरा का रहने वाला है. उसने आईआईटी मद्रास से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है और उसके बाद वह इस साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया चला गया था, जहां वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा जिला मजिस्ट्रेट नवनीत चहल का कहना है कि यह नस्लीय हमला लग रहा है. हम भारत सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने का आग्रह करते हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








