
Attack On Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी पर हमला, हिंदू-मुसलमान की तरफ क्यों मुड़ा मुद्दा, जानें
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी जब गाजियाबाद के छजारसी टोल प्लाजा पर थे तो दो युवकों ने उनपर ताबड़तोड़ 3 गोलियां चलाईं. बीजेपी सरकार ने इस हमले की गंभीरता को समझते हुए ओवैसी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है और घटना की जांच का भरोसा दिलाया. तो वहीं समाजवादी पार्टी की सोच उनसे अलग है. उनके मुताबिक ये हमला राजनीति से प्रेरित हो सकता है. इस हमले के पीछे हो रही राजनीति की वजह हिंदू सेना की एंट्री भी है. हिंदू सेना ने हमला करने वाले दोनों युवकों को सम्मानित करने और उनकी तरफ से केस लड़ने की बात कही है. इस बयानबाजी से इस मामले को हिंदू और मुसलमान के मुद्दे की तरफ मोड़ा है. देखें ये रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











