
Atrangi Re: 28 साल छोटी सारा संग अक्षय करेंगे रोमांस? हुई आलोचना तो डायरेक्टर ने दिया जवाब
AajTak
लोगों का कहना है कि 26 साल की सारा, 54 साल के अक्षय और 38 साल के धनुष के साथ नजर आएंगी. एक हीरोइन और उसके दो हीरो के बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा है. अब एक इंटरव्यू में आनंद एल राय ने इस बात पर जवाब दिया है.
फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर चर्चा में बना हुआ है. 24 नवंबर को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने हंगामा मचा दिया है. सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं. कई इसे पुरानी कहानी बता रहे हैं. तो कई ऐसे भी हैं जो अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान के बीच उम्र के फासले को लेकर सवाल उठा रहे हैं. अब इस बारे में डायरेक्टर आनंद एल राय ने बात की है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










