
ATM मशीन को उखाड़कर बोलेरो से ले गए चोर, रास्ते में हो गया एक्सीडेंट,फिर...
AajTak
जामताड़ा (Jamtara, Jharkhand) यूं तो साइबर फ्रॉड हब के रूप में देश में कुख्यात है. लेकिन इस बार ये किसी और वजह चर्चा में है. दरअसल, यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब सीधे ATM लूटने पर उतर आए हैं.
झारखंड का जामताड़ा (Jamtara, Jharkhand) यूं तो साइबर फ्रॉड हब के रूप में देश में कुख्यात है. लेकिन इस बार ये किसी और वजह से चर्चा में है. दरअसल, यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब सीधे ATM लूटने पर उतर आए हैं. बीते दिन यहां कुछ अज्ञात लोगों ने ATM मशीन को ही उखाड़ लिया और अपनी गाड़ी में लादकर फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की जामताड़ा के कालाझरिया कर्माटांड़ थाना क्षेत्र की है. जहां बोलेरो गाड़ी से आए अपराधियों ने ATM मशीन की ही चोरी कर डाली. इस घटना से हड़कंप मच गया. अपराधियों ने पहले तो ATM मशीन को उखाड़ा फिर उसे बोलेरो में लादकर मौके से नौ-दो-ग्यारह हो गए.
पुलिस ने बताया कि एसबीआई ब्रांच के बगल में एक ATM था. रात में SBI के इस ATM को अज्ञात अपराधियों ने उखाड़ कर बोलोरो गाड़ी में लोड किया और फरार हो गए. हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने उखाड़े गए ATM को नारायणपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है. साथ ही उस बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिसमें ATM लादकर अपराधी भागे थे.
जिले के एसपी अनिमेष नथानी के मुताबिक, धरपकड़ में मौके का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले. अभी कोई गिरफ्त में नहीं आया है. लेकिन जल्द ही वो पुलिस की पकड़ में होंगे. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की पार्टी को जैसे ही लूट की सूचना मिली वो एक्टिव हो गई. पुलिस टीम ने अपराधी की गाड़ी का पीछा किया. इसी बीच अपराधियों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वो ATM और अपनी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







