
Atiq and Ashraf Shootout: विश्व हिंदू परिषद ने किया ट्वीट, अतीक और अशरफ हत्याकांड पर कही यह बात
AajTak
अतीक और अशरफ के हत्याकांड पर लगातार बयानबाजी जारी है. विश्व हिंदू परिषद ने भी हत्याकांड को लेकर ट्वीट किया है. वहीं, इस हत्याकांड के बाद से पूरे यूपी में अलर्ट है. प्रयागराज के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है. अतीक और अशरफ के हत्यारों को 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है.
माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. अतीक को 8 गोली मारीं गईं थीं और अशरफ के शरीर से 5 गोलियां निकली हैं. सिर, छाती, गर्दन पर गोलियां लगी थीं. जिन तीन लोगों ने अतीक और अशरफ की हत्या की थी, वह भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इस हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद की प्रतिक्रिया सामने आई है.
जांच में सत्य सामने आ ही जाएगा: बजरंग दल
विश्व हिंदू परिषद ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''अतीक अहमद की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाह उड़ाई जा रही हैं जो, पूर्णतः भ्रामक हैं, हत्या करने वाले कौन हैं इसकी जांच यूपी सरकार करा रही है, सत्य सामने आ ही जायेगा''
अतीक अहमद की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाह उड़ाई जा रही हैं जो, पूर्णतः भ्रामक हैं। हत्या करने वाले कौन हैं इसकी जांच यूपी सरकार करा रही है। सत्य सामने आ ही जायेगा।

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











