
Astro Tips to improve memory: अपने बच्चों के तेज दिमाग के लिए करें क्या उपाय, जानिए
AajTak
Astro Tips to improve memory of your Child: अगर आप अपने बच्चों का दिमाग तेज करना चाहते हैं तो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आज आपको बताने जा रहे हैं सरल-सा उपाय. ज्योतिषी प्रवीण मिश्र की सलाह के मुताबिक, हर दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल और मिसरी का भोग लगाकर प्रसाद बच्चों को दें. ये प्रतिदिन स्नान-ध्यान के बाद करना है. साथ ही बच्चे को भी स्नान-ध्यान कराने के बाद ये तुलसी दल और मिसरी का भोग देना है. साथ ही हर बुधवार के दिन बच्चे के हाथ से भगवान गणेश को हरे दूब घास की माला चढ़वाएं और गणेश जी आरती करें. चाहें तो बच्चे के हाथ से स्पर्श कराकर भी भगवान गणेश को हरे दूब घास की माला चढ़वा सकते हैं. इसके साथ ही भगवान गणेश के सामने हाथ जोडकर बच्चे के दिमाग तेज करने की प्रार्थना करें. अपने बच्चे से भी ऐसे ही प्रार्थना करने के लिए कहें. ऐसा करने से बच्चे को फायदा होगा क्योंकि भगवान गणेश का सीधा संबंध बुद्धि से होता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










