
Assembly Election 2022: पांच राज्यों के नतीजे आए, हार गए ये 10 दिग्गज
AajTak
यूपी, उत्तराखंड में बीजेपी ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी तो कर ली लेकिन पुष्कर सिंह धामी, केशव प्रसाद मौर्य समेत कुछ दिग्गजों को मात भी खानी पड़ी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनाव हार गए हैं.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. चार राज्यों की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड जीत के साथ वापसी की है. चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहे हैं लेकिन पार्टी के कई दिग्गजों को हार का भी सामना करना पड़ा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं.
पुष्कर धामी
उत्तराखंड में बीजेपी तो प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापस आ गई लेकिन खटीमा सीट पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री और सूबे में पार्टी का चेहरा रहे पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं. धामी को कांग्रेस के भुवनचंद्र कापड़ी ने हरा दिया है.
ये भी पढ़ें- हॉट सीट खटीमा में कहां चूक गए CM पुष्कर सिंह धामी, क्या रही हार की सबसे बड़ी वजह?
हरीश रावत
उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने वाले हरीश रावत अपनी सीट नहीं जीत सके. हरीश रावत को लालकुआं सीट से मात खानी पड़ी है.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








