
Aspirants Season 3 Trailer: सपने पूरे कर सत्ता की लड़ाई में फंसा अभिलाष, क्या दोस्ती-प्यार से सुलझा पाएगा मसले?
AajTak
सीजन 3 के साथ 'एस्पिरेंट्स' की कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंचती है, जहां पुरानी महत्वाकांक्षाएं और वर्तमान की जिम्मेदारियां आपस में टकराती हैं. मुखर्जी नगर से शुरू हुई एक पुरानी प्रतिद्वंद्विता अब सत्ता के ऊंचे पदों पर फिर से सामने आती है. ट्रेलर से जाहिर है कि इस बार 'एस्पिरेंट्स' में बड़ा तूफान उठते देखा जाने वाला है.
'द वायरल फीवर' (TVF) के प्रोडक्शन की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक 'एस्पिरेंट्स' का सीजन 3 जल्द आने वाला है. इस शो का इंतजार फैंस को लंबे समय से था. अब डायरेक्टर दीपेश सुमित्रा जगदीश के निर्देशन में बने 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस सीजन में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. जतिन गोस्वामी, इस बार टीम के नए सदस्य के रूप में जुड़े हैं.
रिलीज हुआ एस्पिरेंट्स 3 का ट्रेलर
सीजन 3 के साथ 'एस्पिरेंट्स' की कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंचती है, जहां पुरानी महत्वाकांक्षाएं और वर्तमान की जिम्मेदारियां आपस में टकराती हैं. मुखर्जी नगर से शुरू हुई एक पुरानी प्रतिद्वंद्विता अब सत्ता के ऊंचे पदों पर फिर से सामने आती है. प्यार और दोस्ती से मिलकर बने इस शो में एक तरफ हैं संदीप भैया (सनी हिंदुजा) और दूसरी तरफ है अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया). संदीप ने अभिलाष पर आरोप लगाते हुए उसे दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है. दूसरी तरफ अभिलाष का मुकाबला डीएम पवन कुमार से है.
अभिलाष ने पढ़ाई के दिनों में पवन को नीचा दिखाया था, जिसका बदला वो किसी भी हाल में लेना चाहता है. इस ट्रेलर से जाहिर है कि इस बार 'एस्पिरेंट्स' में बड़ा तूफान उठते देखा जाने वाला है. ये शो 13 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.
नवीन कस्तूरिया ने कही ये बात
शो के बारे में बात करते हुए लीड एक्टर नवीन कस्तूरिया ने बताया, 'एस्पिरेंट्स मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहा है, क्योंकि दर्शकों ने सिर्फ अभिलाष को पर्दे पर देखा ही नहीं, बल्कि उसके साथ खुद को बढ़ते हुए महसूस किया है. तीसरे सीजन में हम उसे उस मोड़ पर देखते हैं जहां कागजों पर तो उसका सपना पूरा हो गया है, पर असल जिंदगी की हकीकत बहुत उलझी हुई है. वह लोगों की उम्मीदों, अपने अंदर के पछतावे और उन लोगों को खोने के डर के बीच फंसा है, जिन्होंने उस पर सबसे ज्यादा भरोसा किया था. मेरे लिए यह हिस्सा इसलिए दमदार था, क्योंकि इसमें दिखाया गया है कि जब आपका सब कुछ दांव पर लगा हो, तब कामयाबी कैसी लगती है. इस बार अभिलाष का किरदार अपनी भावनाओं और अपनी कमियों को लेकर और भी ज्यादा ईमानदार नजर आएगा. मुझे खुशी है कि लोग उसकी कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं, और मैं यह दिखाने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि उसका यह सफर आगे कहां जाता है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












