
Ashish Misra walks out of jail: यूपी की जेलों में 80 हजार विचाराधीन कैदी, इतनी जल्दी बाहर आए आशीष मिश्रा? उठे सवाल
AajTak
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों को कुचलने का आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मोनू जमानत पर जेल से बाहर आ गया है. गृह मंत्रालय ने इसी महीने बताया है कि भारत में करीब पौने चार लाख ऐसे लोग जेलों में बंद हैं, जो दोषी अब तक नहीं हैं, विचाराधीन कैदी हैं. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ही 7128 विचारधारी कैदी ऐसे हैं, जो पांच साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद चल रहे हैं. 16 हजार 6 सौ तीन कैदी ऐसे हैं जिनका दोष साबित नहीं हुआ है लेकिन तीन से पांच साल बीत गए और वो जेल से बाहर नहीं आए हैं. उत्तर प्रदेश देश का वो राज्य है. जहां सबसे ज्यादा विचारदानी कैदी हैं. जिनकी संख्या 80 हजार 557 है. देखें ये रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










