
Aryan Khan के वकील देसाई की दलीलों की ASG अनिल कुमार ने कैसे उड़ाईं धज्जियां, देखें
AajTak
क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. आर्यन को आर्थर जेल के कॉमर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. तो दूसरी ओर कोर्ट में जमानत याचिका पर अब सुनावाई 20 अक्टूबर को होगी. यानि अब 19 अक्टूबर तक कम से कम आर्यन को जेल में ही रहना होगा. एनसीबी की तरफ से पैरवी करने वाले एडिशनल सॉलीसिटर जनरल अनिल सिंह ने कोर्ट में कहा- आर्यन और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के पास से 6 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई है और वे ये नहीं कह सकते कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. दोनों अच्छे दोस्त हैं और दोनों एन्जॉय करने जा रहे थे. आर्यन खान ने कोई पहली बार ड्रग्स नहीं लिया है. रिकॉर्ड और सबूतों से पता चलता है कि वे पिछले कुछ सालों से नियमित रूप से प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करते रहे हैं. देखें वीडियो.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










