
Aryan Khan की रिहाई से बॉलीवुड में खुशी, बहन Suhana ने भाई पर लुटाया प्यार
AajTak
आर्यन खान को रिहाई मिलने के बाद से बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई है. शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए तो यह राहत की बात है ही, साथ ही उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के करीबियों के बीच भी खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स अपनी खुशी जता रहे हैं और पोस्ट शेयर कर रहे हैं.
25 दिनों से ज्यादा जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को जमानत मिल गई है. आर्यन खान की जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 28 अक्टूबर को फैसला दिया. आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने उन्हें जमानत दिलवाने के लिए कई दलीलें दी थीं. आर्यन को बेल मिलने के बाद शाहरुख खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वे मन्नत के बाहर आतिशबाजी करते दिखे.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












