
Aryan Khan का समर्थन किया था कांग्रेस ने, BJP बोली- विशेष वर्ग को खुश कर रहा विपक्ष
Zee News
बीजेपी ने कहा कि आर्यन के पीछे 'खान' होने के कारण और शाहरूख खान की वजह से कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है.
आकाश द्विवेदी/भोपालः मुंबई ड्रग्स केस (Mumbai Drugs Case) में पुलिस हिरासत में लिए गए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) पर अब मध्य प्रदेश में भी राजनीति शुरू हो गई. कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल द्वारा उनके समर्थन में आने के बाद बीजेपी ने उन पर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एक विशेष वर्ग को टारगेट कर रही है.
खान होने की वजह से दिया साथ- BJP मुंबई में एक क्रूज पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़े गए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन पर चुनावी दौर से गुजर रहे मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी राजनीति करना शुरू कर दिया. कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल द्वारा समर्थन पर बीजेपी ने कहा कि आर्यन के पीछे 'खान' होने के कारण और शाहरूख खान की वजह से कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










