
'AQI-AQI नहीं... मेसी-मेसी के नारे लगे', BJP ने AAP के दावे को बताया झूठा, जारी किया Video
AajTak
मेसी के दिल्ली दौरे के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में लगे नारों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के खिलाफ AQI-AQI के नारे लगे, जबकि बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया.
भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन दावों को ख़ारिज कर दिया, जिसमें बताया गया कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी आए तो लोगों ने AQI-AQI के नारे लगाए. बीजेपी ने बताया कि मेसी के आने से लोग बेहद उत्साहित थे. हालांकि, कुछ लोगों ने झूठ फैलाने की कोशिश की.
बीजेपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैसी-मैसी - ये है असली वीडियो. दिल्ली पहुंचे दिग्गज फुटबॉलर के लिए स्टेडियम में लगे नारे, उत्साहित थे लोग. लोग जितने उत्साहित थे, उतने ही हतोत्साहित थे AAP के नेता. इसलिए AAP ने कल एक झूठा वीडियो फैलाया जिसमें दिल्ली CM के खिलाफ नारेबाजी को दिखाया गया. लेकिन असली वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टेडियम में बैठे लोग क्या नारा लगा रहे हैं."
इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट किया, "अंतर्राष्ट्रीय शर्म. अंतर्राष्ट्रीय बेइज़्ज़ती. रेखा गुप्ता को देखते ही स्टेडियम में प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लोग चिल्लाए- AQI AQI AQI. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पहुंचते ही मेसी के लिए भीड़ चिल्लाई "AQI..AQI.."
यह भी पढ़ें: अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी से मिलीं CM रेखा गुप्ता, लगे AQI…AQI के नारे!
दरअसल, GOAT इंडिया टूर 2025 पर लियोनेल मेसी भारत आए. उन्होंने चार शहरों - कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया. 15 दिसंबर को वह दिल्ली में रहे. अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
आम आदमी पार्टी का दावा है कि इसी कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ AQI...AQI...AQI नारेबाजी की.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








