
Apple Watch के इस फीचर से गर्लफ्रेंड पर नजर रख रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
Apple Watch के जरिए गर्लफ्रेंड पर नजर रखने वाले बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Apple Watch के लोकेशन फीचर के जरिए पीड़िता पर नजर रखी जा रही थी.
पिछले कुछ समय से हमलोग कई केस देख रहे हैं जहां पर क्रिमिनल्स Apple AirTag का यूज करके टारगेट पर नजर रखते हैं. अब इसको लेकर एक नई रिपोर्ट आई है. इसमें बताया गया है कि एक व्यक्ति को Apple Watch के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड पर नजर रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिका में एक व्यक्ति Apple Watch के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रैक कर रहा था. इसके लिए उसने Apple Watch को उसकी कार में लगा दिया था और ट्रैकिंग ऐप के जरिए उसे ट्रैक कर रहा था.
विक्टिम ने बताया गया कि उनका बॉयफ्रेंड Lawrence Welch उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था. उसने पुलिस को बताया कि Life360 ऐप के जरिए दोनों एक दूसरे की लोकेशन को मॉनिटर कर रहे थे.
ये भी पढ़ें:- Apple Watch से बची भारतीय व्यक्ति की जान, काफी कमाल का है ये फीचर, जानें क्या है खास
जब उसने बॉयफ्रेंड से धमकी मिलने के बाद Life360 ऐप को डिएक्टिवेट कर दिया तब उसके बॉयफ्रेंड Welch ने अपनी ऐपल वॉच के जरिए उसको ट्रैक किया. इसके लिए उसने ऐपल वॉच को उसकी कार में लगा दिया था.
इस बारे में उसने पुलिस को भी बयान दिया है. आपको बता दें कि Apple Watch, AirPods, iPhones जैसे ज्यादातर ऐपल डिवाइस के लोकेशन को आसानी से Find My ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है. हालांकि, ये पहला मामला बताया जा रहा है जहां पर Apple Watch का यूज नजर रखने के लिए किया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










