
Apple Intelligence हुआ लाइव, iPad, iPhone और Mac को मिलेंगे दमदार फीचर्स
AajTak
Apple Intelligence को iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. अब यूजर्स लेटेस्ट अपडेट के बाद दमदार फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे. Apple Intelligence के बाद यूजर्स अपने कई टास्क को आसानी से कर सकेंगे और अपनी प्रोडक्टिविटी को भी एनहेंस कर सकेंगे. कंपनी ने Apple Intelligence के साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है. आइए Apple Intelligence के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple ने आपना AI रोलआउट कर दिया है, जिसका नाम Apple Intelligence (AI) है. इसकी मदद से Apple के प्रोडक्ट को एडवांस्ड AI फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा. इस रोलआउट के बाद iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए AI फीचर्स उपलब्ध होंगे.
Apple Intelligence की मदद से यूजर्स अपने कई टास्क को आसानी से कंप्लीट कर सकेंगे. साथ ही डिवाइस की फंक्शनेबिलिटी को भी बेहतर कर सकेंगे. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है. इस अपडेट के बाद यूजर्स को बेहतर राइटिंग टूल्स, स्ट्रीमलाइन्ड नोटिफिकेशन्स और Siri में लेटेस्ट अपडेट्स देखने को मिलेंगे.
इसके लिए यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट (iOS 18.1, iPadOS 18.1, और macOS Sequoia 15.1) के साथ Apple Intelligence के फीचर्स का फायदा मिलेगा. भारतीय यूजर्स को English (India) का ऑफिशियल सपोर्ट अप्रैल में मिलेगा.
Apple Intelligence में राइटिंग टूल्स मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपने टेक्स्ट को बेहतर फॉर्मेट में लिख सकेंगे. ये राइटिंग टूल्स, ईमेल, मैसेज, नोट्स और कई थर्ड पार्टी ऐप्स पर सपोर्ट करता है. यह आपके टैक्स्ट को रिराइट कर सकता है. इसके अलावा उस टैक्स्ट की फ्रूफ रीडिंग और उसको समराइज भी कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: सैमसंग की बड़ी तैयारी, अगले साल ही लॉन्च हो सकता है तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन
यहां आप एक टोन पिक कर सकते हैं, जिसमें फ्रोफेशनल और फ्रेंडली के ऑप्शन है. प्रूफरीड फीचर्स की मदद से बेसिक ग्रामर चेकिंग होती है और यहां कई बार सजेशन भी देखने को मिलते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









