
Apple से होने वाली है Tim Cook की विदाई? कंपनी चुनने वाली है नया CEO
AajTak
Apple CEO Tim Cook जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं. 65 साल के टिम कुक पिछले 14 साल से कंपनी के CEO पद पर काम कर रहे हैं. अब कंपनी ने अपना अगला CEO चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि ऐपल अगले साल की शुरुआत में Apple के नए CEO के नाम का ऐलान कर सकती है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Apple ने अपना अगला CEO चुनने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल ऐपल के CEO Tim Cook अपने पद को छोड़ सकते हैं. टिम के बाद ऐपल की कमान किसके हाथ में होगी इस पर कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है.
अगला CEO कौन होगा, ये अभी साफ नहीं है. हालांकि, ऐपल के सीनियर वाइस प्रेसिटेंड (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) John Ternus को इस पद का मुख्य दावेदार माना जा रहा है. फाइनेशियल टाइम्स अपनी रिपोर्ट में कई लोगों के हवाले से John Ternus को ऐपल के अगले सीईओ का दावेदार बताया है.
इस मामले में ऐपल ने आधिकारिक रूप से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. लगभग 14 साल तक ऐपल की जिम्मेदारी संभालने के बाद टिम कुक अब रिटार्यर हो सकते हैं. ऐपल अपने अगले CEO के नाम का ऐलान अगले साल की शुरुआत में कर सकती है.
टिम कुक ने साल 2011 में स्टीव जॉब्स के पद छोड़ने के बाद ऐपल की कमान संभाली थी. बता दें कि टिम कुक ने साल 1998 में Apple को जॉइन किया था. उस वक्त कंपनी कई तरह की मुश्किलों से गुजर रही थी. स्टीव जॉब्स ने टिम कुक को ऐपल की ऑपरेशन टीम को नई दिशा में ले जाने के लिए हायर किया था.
यह भी पढ़ें: 20 हजार का पॉकेट! Apple ने लॉन्च किया एक ऐसा प्रोडक्ट जिससे सोशल मीडिया पर मचा बवाल
साल 2005 से 2011 तक उन्होंने कंपनी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई. इस दौरान उन्होंने iPod, MacBook, iPhone और iPad जैसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन को ग्लोबल स्टेज पर मजबूत किया. माना जाता है कि टिम कुक की वजह से ही ऐपल बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर पाया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










