
Apple से पहले इस कंपनी ने बना दिया iPhone जैसा फोल्डिंग फोन, कीमत 4 हजार से भी कम
AajTak
Apple Foldable Phone: ऐपल ने अभी तक अपना फोल्डिंग फोन लॉन्च नहीं किया है. हालांकि, कुछ ब्रांड्स iPhone जैसे डिजाइन वाला फोल्डिंग फोन पहले से मार्केट में बेच रहे हैं. ऐसा ही एक फोन भारत में 4 हजार रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध है. हम बात कर रहे हैं BlackZone BZ Fold की. आइए जानते हैं इस फोल्डिंग फोन की डिटेल्स.
क्या आप भी Apple के फोल्डिंग iPhone का इंतजार कर रहे हैं? वैसे तो ऐपल ने अपने फोल्डिंग फोन की लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मार्केट में कई ऐसे फोन बिक रहे हैं, जो ऐपल की कॉपी लगते हैं. ऐसा ही एक फोल्डिंग फोन भारतीय बाजार में भी बिक रहा है.
BlackZone नाम की एक कंपनी ने मार्केट में ऐसा फोन लॉन्च कर दिया है. ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसे आप 4 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसका कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक iPhone 15 Pro से प्रेरित दिखता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
इस हैंडसेट का नाम BlackZone BZ Fold है, जो एक फीचर फोन है. यानी इसमें आपको स्मार्टफोन वाली टच स्क्रीन और दूसरे फीचर्स नहीं मिलेंगे. हां, फोन पीछे से iPhone के प्रो मॉडल जैसा ही लगता है. इसमें डुअल स्क्रीन मिलती है. फोन की मेन स्क्रीन 2.4-inch की है.
यह भी पढ़ें: Flipkart से खरीदा Nothing Phone 2a, बॉक्स खोला तो मिला iPhone जैसा दिखने वाला सस्ता फोन
हैंडसेट के रियर साइड में एक छोटा डिस्प्ले मिलता है, जिसकी मदद से कॉल रिसीव कर सकते हैं और सॉन्ग चेंग कर पाएंगे. ये फोन टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 2000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 32GB तक मेमोरी एक्सपैंड करने का ऑप्शन मिलता है.
इसके अलावा फोन में ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग, FM रेडियो और MP3/MP4 प्लेयर मिलता है. डिवाइस इन-बिल्ट टॉर्च के साथ आता है. कंपनी 2MP का रियर कैमरा भी ऑफर करती है, जो फोटोज और वीडियो दोनों ही क्लिक कर सकता है. हां, फोटोज में रियर कैमरा मॉड्यूल ट्रिपल कैमरा जैसा लगता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










