Apple के बाद अब Google भारत में बनाएगा अपने फोन्स, Pixel 8 से होगी शुरुआत
AajTak
Google to Manufacture Pixel in India: गूगल ने गुरुवार को हुए Google For India इवेंट में कई बड़े ऐलान किए हैं. कंपनी ने भारत में Pixel स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी Pixel 8 की असेंबलिंग भारत में शुरू कर रही है. अगले साल तक हमें बाजार में भारत में मैन्युफैक्चर हुए Pixel देखने को मिल जाएंगे.
Google For India इवेंट में कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं. कंपनी ने गुरुवार को इस इवेंट में बताया कि वे भारत में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने वाले हैं. गूगल की मानें तो Pixel 8 भारत में मैन्युफैक्चर होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा. ये फोन 2024 में मार्केट में उपलब्ध होगा.
Pixel 8 सीरीज को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है. इस सीरीज में ब्रांड ने दो स्मार्टफोन- Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया है. ये हैंडसेट Google Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आता है.
कंपनी ने Google for India 2023 इवेंट में ऐलान किया कि वे भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर करने वाले हैं. कंपनी इसकी शुरुआत Pixel 8 की असेंबलिंग से करेगी. ब्रांड का कहना है कि वे लोकल और फॉरेन दोनों मैन्युफैक्चर्र के साथ मिलकर काम करेंगे. गूगल ने बताया कि Pixel 8 की भारत में बनी यूनिट्स यूजर्स को अगले साल से देखने को मिल सकती हैं.
ये भी पढ़ें- भाई के चेहरे से अनलॉक हो जा रहा Google Pixel 8 Pro, ये है पूरा मामला
इस घोषणा के साथ गूगल भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने वाला नया ब्रांड बन गया है. इससे पहले ऐपल ने भी अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है. वहीं सैमसंग की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी भारत में ही है. हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग होने के बाद Pixel फोन सस्ते होंगे या नहीं.
इसके अलावा गूगल ने दूसरी बड़ी घोषणाएं भी की हैं. कंपनी ने बताया कि वे अपने सर्विस नेटवर्क को एक्सपैंड करने की योजना में हैं. इसके तहत कंपनी 27 शहरों में 28 सर्विस सेंटर शुरू करेगी, जिसमें F1 Info सॉल्यूशन द्वारा मैनेज किया जाएगा.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










